फर्रुखाबाद : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्ता सत्यापन के कड़े निर्देश

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के फेज-2 और फेज-3 के अंतर्गत चल रही पाइप पेयजल परियोजनाओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

150 पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा

बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता एम.क्यू. हाशमी ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत कुल 378 परियोजनाएं लक्षित हैं, जिनसे 718 राजस्व ग्रामों को जोड़ा जाना है। इस कार्य के लिए मैसर्स जी.वी.पी.आर. (फेज-2) और मैसर्स वी.टी.एल. गजा (फेज-3) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कुल 150 परियोजनाओं का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में काम पूरा हो चुका है, वहां नियमित और निर्बाध पानी की सप्लाई तुरंत सुनिश्चित की जाए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

गुणवत्ता जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की तैनाती

जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जो पेयजल परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनका जनपद स्तरीय अधिकारियों के जरिए स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता सत्यापन कराया जाए। इस दौरान पाइपलाइन की मजबूती, ओवरहेड टैंक, पंप हाउस और पानी की सप्लाई के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाली संस्थाएं तय समयसीमा के भीतर सभी निर्माण कार्य पूरे करें, ताकि ग्रामीण जनता को जल्द से जल्द योजना का पूरा लाभ मिल सके।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें