फर्रुखाबाद : मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे ने पिता पर किया कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान तोड़ा दम – पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे ने गुस्से में पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गड़ी अब्दुल मजीद का है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फर्रुखाबाद
मृतक मोहम्मद अहमद अंसारी का फाइल फोटो

दो दिन पहले ही बीकानेर से लौटे थे पिता, खाना खाने को कहने पर भड़का बेटा

मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद अहमद अंसारी के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक मूल रूप से बरेली के रहने वाले था और पिछले करीब 20 वर्षों से फर्रुखाबाद में किराए के मकान में रहकर कपड़े की सिलाई का काम करते थे। इन दिनों वह रोजगार के सिलसिले में बीकानेर में रह रहा था। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बड़ा बेटा मोहम्मद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है और उसका इलाज भी चल रहा है। मृतक दो दिन पहले ही रविवार को अपने बीमार बेटे को दवा दिलाने के लिए बीकानेर से घर वापस आए थे और मंगलवार शाम को उन्हें वापस लौटना था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मामूली बात पर हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई

घटना के दिन मंगलवार की दोपहर को पिता मोहम्मद अहमद अंसारी ने अपने बड़े बेटे मोहम्मद अली को प्यार से खाना खाने के लिए कहा। इसी बात पर मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा बेटा अचानक तैश में आ गया और उसने गुस्से में आकर पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। घर में मौजूद मां और बहन की चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल पिता को गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस प्रशासन का बयान और आगे की कार्रवाई

सीओ सिटी अभय वर्मा ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के छोटे बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ जहां पिता अपने बेटे की मानसिक बीमारी का इलाज कराने के लिए दूर शहर से खींचे चले आए थे, वहीं उसी बेटे के हाथों हुई इस अनहोनी ने एक हंसते-खेल्ते परिवार को पूरी तरह से उजाड़ दिया है। यह घटना समाज और परिवारों के लिए भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रूप से सजग रहने का एक बड़ा संदेश छोड़ गई है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें