Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में रामनवमी और दशहरा के पावन अवसर पर मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापना के उपरांत आयोजित विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। ढोल-नगाड़ों और मां दुर्गा के जयकारों के साथ निकली इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए जगह-जगह विशेष इंतज़ाम किए गए थे।

व्यापार संगठन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
इस धार्मिक अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान व जिला कार्यालय पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों के आपसी सहयोग से आयोजित इस भंडारे में विसर्जन यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों और राहगीरों ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

प्रमुख पदाधिकारियों व समाजसेवियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, दिलीप वर्मा, अर्चित गुप्ता उर्फ छोटू, विशाल गुप्ता और अमोल सैनी का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही महेश वर्मा, अमर गुप्ता, गौरव वर्मा, हेमंत गंगवार, हर्षित गुप्ता, अन्नू गुप्ता, पारस गुप्ता, पुनीत गुप्ता, अशोक गुप्ता, राम भारद्वाज, नन्हे राजपूत, अनिकेत और अजय सक्सेना सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और भक्तगण मौजूद रहे।


























