फर्रुखाबाद : सुबह 6 बजे से बदलेगा यातायात मार्ग, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक – निकलने से पहले पढ़े पूरी खबर

Farrukhabad News : दशहरा पर्व के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूट डायवर्जन योजना तैयार की गई है। यह नई व्यवस्था मंगलवार की सुबह 6:00 बजे से लेकर रात्रि में कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मैनपुरी और पांचालघाट की ओर से आने वाले वाहनों का रूट

मैनपुरी बेवर से आने वाले सभी भारी वाहन ट्रक, टैंकर, डम्फर आदि का शहर में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इस मार्ग के छोटे वाहन और रोडवेज बसें सेन्ट्रल जेल व आईटीआई चौराहा होते हुए लालगेट की तरफ निकलेंगे। वहीं, पांचालघाट तिराहे से आने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, जबकि छोटे वाहन मसेनी चौराहे व कादरीगेट तिराहे से होते हुए बस स्टैंड तक पहुँच सकेंगे।

कमलगंज और नगर क्षेत्र के लिए तय किए गए रास्ते

कमलगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों का भी शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस तरफ से आने वाले छोटे वाहन छोटी जेल से सेन्ट्रल जेल चौराहा और आईटीआई चौराहा होते हुए निकलेंगे। इसके अलावा, नगर क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे से छोटे वाहन आवास विकास से होते हुए लकूला की ओर निकलेंगे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें