फर्रुखाबाद : साहसी बालिका संस्था ने संस्थापना दिवस पर वृद्ध व आश्रित माताओं को किया सम्मानित, छलके सम्मान के आँसू

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में अग्रणी ‘साहसी बालिका संस्था’ ने अपना स्थापना दिवस बेहद खास और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। इस अवसर पर संस्था की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की उन 20 वृद्ध एवं आश्रित महिलाओं को आमंत्रित किया गया जिन्होंने जीवन के कठिन थपेड़ों के बावजूद कभी हार नहीं मानी।

कायमगंज
कायमगंज

एसडीएम और गणमान्य अतिथियों ने किया माताओं का सम्मान

समारोह में कायमगंज तहसील के उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा जी और शीलू पठान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा सभी 20 माताओं को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर व दुर्गा माता का चित्र भेंट कर भावपूर्ण सम्मान किया गया। अपने जीवनसाथी को खोने के बाद भी जिन माताओं ने अकेले संघर्ष करके बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और उन्हें समाज में आगे बढ़ाया, उन्हें सम्मानित करना हर किसी के लिए बेहद भावुक क्षण रहा।

कायमगंज
कायमगंज

समाज के लिए प्रेरणा बनीं संघर्षशील माताएँ

उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने वाली ये माताएँ पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की खुशबू मिश्र, शिल्की मिश्रा, अंकुर मिश्रा, गरिमा, संजना, दिव्या, अंजू, चांदनी, निकेता, चिराग, किरन, कनक, कुमकुम, अनुष्का, मंजू मिश्रा और सौम्या मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें