फर्रुखाबाद : आंगन में खेल रहे एक साल के मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Farrukhabad News : सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद में आंगन में खेल रहे मासूम को जहरीले सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाते समय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला राजेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार का है। बता दें कि आरजू पाल का एक वर्षीय पुत्र आर्यन अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक कहीं से आए एक जहरीले सांप ने मासूम की उंगली में काट लिया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौक पर पहुंचे।

राजेपुर
मृतक मासूम आर्यन का फाइल फोटो

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

घटना के तुरंत बाद घबराए परिजनों ने सांप को वहीं मार दिया और आनन-फानन में मासूम आर्यन को एक निजी वाहन से इलाज के लिए फर्रुखाबाद अस्पताल लेकर रवाना हुए। परिजनों को पूरी उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से उनके बच्चे की जान बच जाएगी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

राजेपुर
राजेपुर

परिवार और गांव में छाया सन्नाटा व शोक

मासूम आर्यन की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मासूम की मां पिंकी और पिता आरजू का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें