फर्रुखाबाद : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कारचोब कारीगर की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुद्दीपुर मोड़ के पास का है। हादसे को देख आसपास राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

कायमगंज
मृतक अंकुल राठौर का फाइल फोटो

पुलिस ने बाइक सवारों को कराया अस्पताल में भर्ती 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर से घायल दोनों बाइक सवारों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विपिन ने बाइक सवार एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतक युवक के पिता को गले लगाकर सांत्वना दी।

कारचोब कारीगर के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक युवक की पहचान शमशाबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी परम सिंह राठौर के 20 वर्षीय पुत्र अंकुल के रूप में हुई है। अंकुल की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। मृतक के पिता परम सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गांव के ही नाज़िम के यहां कारचोब का काम करता था आज कारचोब के काम से ही बाइक से अचरा गया था। लौट वक्त कुद्दीपुर मोड़ के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। वहीं उन्होंने बताया कि मृतक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कायमगंज
कायमगंज

बहन को लेने जा रहा सुमित गंभीर रूप से घायल, लोहिया अस्पताल रेफर

वहीं हादसे में घायल दूसरे बाइक युवक की पहचान मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा खजुरिया निवासी कैलाश चंद्र के 16 वर्षीय पुत्र सुमित के रूप में हुई। आपको बता दें कि सुमित अपनी बहन शिवम पत्नी सपना निवासी प्रेमनगर को लेने बाइक से आ रहा था। गंभीर रूप से घायल सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

1 thought on “फर्रुखाबाद : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कारचोब कारीगर की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल”

Leave a Comment

और पढ़ें