फर्रुखाबाद : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Farrukhabad News : गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि शाम करीब 5:30 बजे सभी कांग्रेस नेता टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके मौके पर पहुंची।

नेताओं ने लगाया अभद्रता और अधिकार छीनने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने प्रदर्शन के दिन को ‘काला दिवस’ बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका जा रहा है और उनके साथ अभद्रता की जा रही है। वहीं शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदर्शन कर रही है और जनता के अधिकारों के हनन का लगातार विरोध किया जाएगा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

करीब एक घंटे तक चले इस शांत और प्रतीकात्मक धरने के बाद सभी कार्यकर्ता वहां से वापस लौट गए। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, मृत्युंजय शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, शिवाशीष तिवारी, पुन्नी शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, हिलाल शफीकी, वरुण त्रिपाठी,संजू अग्निहोत्री, कैलाश यादव, अतीक सलमानी, जाहिदा परवीन, जय वीर यादव, मनोज कुमार, रोहित वर्मा, अशोक राठौर, जीशान कुरैशी,राज किशोर तिवारी, गुड्डू भाई, नदीम, अमर मिश्रा, मोहित सिंह, पिन्नी व नदीम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें