फर्रुखाबाद : कायमगंज में सपा की ‘पीडीए जन पंचायत’ से चुनावी शंखनाद – ‘पाल और गोपाल’ का गठबंधन बनाएगा 2027 में सरकार

Farrukhabad News : मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिनौल (गौरखेड़ा) में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अजीत कठेरिया के संयोजन में ‘पीडीए जन पंचायत’ का भव्य आयोजन किया गया। जन पंचायत में क्षेत्रीय ग्रामीणों और नेताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

‘पाल और गोपाल’ मिलकर बनाएंगे सरकार : अनिल पाल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तिर्वा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल और बांगरमऊ के पूर्व प्रत्याशी सुरेश पाल ने जनसमूह को संबोधित किया। अनिल पाल ने कहा कि आज समाज अपने हक, अधिकार और किसान-नौजवानों के मुद्दों को लेकर लामबंद हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘पाल और गोपाल’ का यह मजबूत गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में अपनी पीडीए सरकार बनाने का काम करेगा।

विकास और रोजगार के मुद्दों पर नेताओं का प्रहार

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, जिला महासचिव इलियास मंसूरी और जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने शिक्षा, रोजगार, किसान हित और जमीनी विकास कार्यों पर अपने विचार रखे। नेताओं ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और युवाओं को बांटे गए लैपटॉप जैसे जनकल्याणकारी कदमों को याद दिलाते हुए जनता से एकजुट होने की अपील की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें