फर्रुखाबाद : कायमगंज में गणेश उत्सव की धूम, छप्पन भोग के साथ हुई महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में श्री गणेश महोत्सव कमेटी पृथ्वी दरवाजा के तत्वावधान में आयोजित गणेश उत्सव के 10वें दिन गणपति बप्पा का दिव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस खास अवसर पर श्रद्धालुओं ने बप्पा को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया। पंडित नितिन गौड़ द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं का पूजन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया।

कायमगंज
कायमगंज

श्रद्धालुओं ने किया पूजन, महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

उत्सव के दौरान बालाजी के दीवाने परिवार के पीयूष अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल ने बप्पा को पुष्पमाला पहनाकर पूजन कार्य को आगे बढ़ाया। इसके बाद पूरे प्रांगण में बप्पा के जयकारों के साथ भव्य महाआरती आयोजित की गई। आरती सम्पन्न होने के बाद उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कायमगंज
कायमगंज

कमेटी सदस्यों और शहरवासियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के प्रमुख विमल कुमार फ्लावर, गौरव अग्रवाल, हेमंत गंगवार, अनार सिंह और संजय बंसल का सराहनीय योगदान रहा। वहीं बालाजी के दीवाने परिवार से मोनिका अग्रवाल, मनीष गौड़, आशीष गौड़, अनिल गंगवार, आकाश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल उर्फ बंटी, कृति अग्रवाल, वर्षा देवी, संदीप शाक्य, ऋषभ शाक्य, अनाद सिंह शाक्य, अजय शाक्य सहित मोहल्ले के सैकड़ों गणेश भक्त उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें