Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के बगिया मोहल्ला में गणेशोत्सव का पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्थानीय सभासद अवनीश पाल द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान पूर्वक स्थापना की गई। स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र “जय श्री गणेश” और “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव से बप्पा की पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए।

संध्या आरती में उमड़े गणमान्य लोग और श्रद्धालु
गणेशोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित संध्या आरती में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायिका डॉ. सुरभि जी और डॉ. महेंद्र सिंह जी ने शिरकत की। उनके साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और विनय सक्सेना भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की महाआरती उतारी तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

भक्तिमय माहौल में सभी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
इस धार्मिक आयोजन में गणेश कमेटी के आयोजक अवनीश पाल, मदारी गंगवार, विनोद गंगवार, शिल्पी गंगवार, पिंटू सिसोदिया, विपिन सिसोदिया, शिबु पाल, गुलशन कश्यप, प्रियंक दुबे और दीपक दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी भक्तों ने भगवान गणेश के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरे मोहल्ले में उत्सव और खुशी का माहौल बना रहा।

























