फर्रुखाबाद : कायमगंज में विकास कार्य ठप होने से प्रधानों में नाराजगी, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज विकास खंड में ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। शनिवार को ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से बैठक कर अपनी समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रधानों का कहना है कि नवीन विकास कार्यों की स्वीकृति न मिलने और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी न होने के कारण गांव में नए काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों का विकास पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

बकाया भुगतान न होने से बढ़ीं मुश्किलें

प्रधानों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में पूर्व में कराए जा चुके विकास कार्यों का भुगतान भी लंबे समय से अटका हुआ है। नियमानुसार भुगतान न होने की वजह से ठेकेदारों, कार्यदायी संस्थाओं और ग्राम पंचायतों के सामने भारी वित्तीय कठिनाइयां खड़ी हो गई हैं। प्रधानों ने कहा कि बजट और स्वीकृतियां रुकने से गांव के जरूरतमंद विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ चुके हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समस्त ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि एकजुट होकर तहसील परिसर पहुंचे। वहां संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उन्होंने उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि लंबित पड़े विकास प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए और पूर्व में पूर्ण कराए गए निर्माण कार्यों का तुरंत भुगतान कराया जाए ताकि पंचायतों में व्यवस्था सुचारू हो सके।

ज्ञापन के दौरान मौजूद रहे

आपको बता दें कि ज्ञापन के दौरान किरण देवी, मोहम्मद समी धनदेवी, कमलेश, बृजरानी, नेम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विपुल राठौर, नाज़िम व अशोक कुमार समिति अन्य लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें