फर्रुखाबाद : एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और टैक्स बकाया वाहनों पर कसा शिकंजा – लगाया लाखों का जुर्माना

जनपद फर्रुखाबाद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और बकाया टैक्स दबाकर बैठे वाहन स्वामियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर के निर्देश पर एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत की अगुवाई में जिले में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से नियम तोड़कर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का साफ संदेश है कि जिले में अवैध परिवहन और टैक्स चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

गाड़ियों पर चला चाबुक, लगा भारी जुर्माना

सघन चेकिंग के दौरान एआरटीओ टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान के तहत ओवरलोडिंग के आरोप में 04 ट्रकों को सीज कर उन पर 98 हजार रूपए का जुर्माना ठोका गया। इसके अलावा, बिना परमिट के दौड़ रही 02 डग्गेमार बसों को जब्त करते हुए 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, लंबे समय से टैक्स न चुकाने वाले 04 अन्य वाहनों को भी सीज कर उन पर 75 हजार रुपए का कर आरोपित किया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

करोड़ों के बकायेदारों को नोटिस और नीलाम होंगे वाहन

परिवहन विभाग ने टैक्स न देने वाले 1,158 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं, जिन पर कुल 1,193.01 लाख रुपए का कर बकाया है। इसके साथ ही 146 वाहन स्वामियों को 120.16 लाख रुपए का वसूली-पत्र जारी किया गया है, जिसकी वसूली राजस्व विभाग करेगा। विभाग का कहना है कि थानों में सीज खड़े 30 कर बकाया वाहनों की नीलामी पूरी की जा चुकी है और बाकी बचे वाहनों को भी जल्द नीलाम करने की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों में यह अभियान और सख्त किया जाएगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें