फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर दी जान,10 साल पहले भी कर थी आत्महत्या की कोशिश

जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी 36 वर्षीय गौरांग उर्फ शानू तिवारी ने बुधवार रात अपने घर की दूसरी मंजिल पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब उनकी पत्नी रानू कमरे में पहुंची, तो पति का शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक शानू की मौत हो चुकी थी।

फर्रुखाबाद
मृतक गौरांग तिवारी का फाइल फोटो

किस्मत को मंजूर था कुछ और : 10 साल पहले भी की थी जान देने की कोशिश

शानू की मौत के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है, लेकिन इस घटना ने पुराने जख्म भी ताजा कर दिए हैं। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 साल पहले भी शानू ने अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की थी। उस वक्त गोली कनपटी को रगड़ती हुई निकल गई थी और डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनकी जान बचा ली थी। हालांकि, इस बार मौत ने उन्हें नहीं छोड़ा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

शराब की लत और घर का खर्च : पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों और स्थानीय पुलिस के अनुसार, शानू शराब पीने का आदी था, जिसे उसकी मौत की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। शानू के एक भवन में कमर्शियल एजेंसी संचालित होती है, जिसके किराये से ही घर का गुजर-बसर होता था। घटना की जानकारी मिलते ही कर्नलगंज चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें