फर्रुखाबाद : ट्रेन में लूट कर भाग रहे शातिर लुटेरा यात्रियों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ की रहने वाली युवती वरिशा अपनी दादी के साथ कासगंज जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थी। जैसे ही ट्रेन शुक्रुल्लापुर रेलवे स्टेशन से चली, एक शातिर लुटेरे ने युवती के हाथ से उसका बैग झपट लिया और फरार हो गया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए की कीमत की सोने की चेन थी।

लालच के चक्कर में फंसा लुटेरा

युवती बैग छिनने के बाद रुदायन स्टेशन पर उतर गई और घर वापसी के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान उसने देखा कि वही लुटेरा दूसरी ट्रेन में किसी और को शिकार बनाने के इरादे से चढ़ रहा है। लुटेरे के इसी लालच ने उसे मुसीबत में डाल दिया। युवती ने तुरंत शोर मचाकर अन्य यात्रियों को सतर्क कर दिया।

यात्रियों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

युवती का शोर सुनकर ट्रेन में मौजूद यात्री सतर्क हो गए। कायमगंज और जहांगीराबाद के रहने वाले यात्रियों—सतेंद्र कुमार, शेर सिंह पाल और अवनीश कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लुटेरे का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। यात्रियों ने लुटेरे की जेब से लूटी हुई सोने की चेन बरामद कर युवती को वापस दिला दी। पकड़े गए आरोपी ने खुद को नवाबगंज क्षेत्र का निवासी बताया है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें