फर्रुखाबाद : कायमगंज में स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत करने पर परिवार पर हमला – मुकदमा दर्ज

जनपथ फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल आते-जाते समय लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी। पीड़िता की बुआ ने बताया कि गांव का ही बृजनंदन का पुत्र सचिन उर्फ कुंबर सिंह रास्ते में उसे रोककर परेशान करता था। छात्रा के विरोध के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

शिकायत करने पहुंची महिला पर परिवार समेत हमला

जब पीड़िता ने यह बात घरवालों को बताई, तो उसकी बुआ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने एकजुट होकर महिला और उसके परिजन के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पीड़ित परिवार को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।

मारपीट और अश्लील हरकतों के आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि अश्लील इशारे और अभद्र व्यवहार भी किया। इस घटना के बाद परिवार में डर और तनाव का माहौल है। महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग, जांच शुरू

पीड़िता ने कोतवाली कायमगंज में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें