फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, रातभर सड़क किनारे तड़पता रहा युवक – सुबह तोड़ा दम

जनपद फर्रुखाबाद कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव नुनेहरा निवासी 32 वर्षीय अवनीश मंगलवार की शाम अपने खेतों में मक्का की बुवाई के लिए कस्बे से बीज खरीदने गए थे। देर शाम बीज लेकर वापस आते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़े।

फर्रुखाबाद
मृतक अवनीश राठौर का फाइल फोटो

देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों के उड़े होश

जब काफी रात बीत जाने के बाद भी अवनीश घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। अनहोनी की आशंका में परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद अवनीश सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अस्पताल में टूटा दुखों का पहाड़, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने अवनीश का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अवनीश अपने पीछे पत्नी बीना देवी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका भरण-पोषण वह खेती-बाड़ी के जरिए ही करते थे। वर्तमान में अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें