फर्रुखाबाद : कायमगंज में आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, गुरुग्राम में गार्ड की नौकरी करता था – पिछले 2 दिन से लापता था

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अचरा मार्ग पर स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास आम के बाग में ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता था। बाग में शव मिलने की सूचना पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

कायमगंज
कायमगंज

मौके पर पहुंची पुलिस, छानबीन में मिले अहम सुराग

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। बता दें कि मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक ने नीली पैंट पहन रखी थी और उसकी बेल्ट पर ‘MSF’ (प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी) का लोगो लगा था, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि मृतक किसी प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था।

कायमगंज
कायमगंज

जेब से मिला बस का टिकट, ऐसे हुई युवक की शिनाख्त

तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक प्राइवेट बस का टिकट मिला। वहीं, पास में रखे एक बैग से 60 रुपये नकद, एक फोटो, कमीज, मोबाइल चार्जर, जैकेट और कैप बरामद हुई। हालांकि, मौके से कोई मोबाइल या पहचान पत्र नहीं मिला था। काफी मशक्कत के बाद मृतक युवक की पहचान मेरापुर थाना क्षेत्र के बसई खेड़ा गांव निवासी रामवीर यादव के पुत्र सत्येंद्र के रूप में हुई। शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

कायमगंज
मृतक सत्येंद्र यादव का फाइल फोटो

दो दिन से लापता था सत्येंद्र, गुरुग्राम में था तैनात

ग्राम प्रधान मुकेश यादव ने बताया कि सत्येंद्र गुरुग्राम (गुड़गांव) में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह पिछले दो दिनों से लापता था और घरवाले लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सत्येंद्र अभी अविवाहित था और अपने परिवार में बड़ा भाई था, उसके परिवार में एक छोटा भाई पुष्पेंद्र और एक छोटी बहन है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस कर रही हर पहलू पर जांच

कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें