फर्रुखाबाद : स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आपस में इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। इस दुर्घटना में हरदोई के रहने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

फर्रुखाबाद
मृतक कमलेश का फाइल फोटो

अस्पताल में युवक को घोषित किया मृत, दूसरा लोहिया रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल शिवा और कमलेश को 108 एम्बुलेंस की मदद से राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में ईएमओ डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने जांच के बाद कमलेश (38 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवा का इलाज चल रहा है।

अमृतपुर
अमृतपुर

घर में अकेला कमाने वाला था मृतक

मृतक कमलेश सिंह हरदोई जिले के सेमर झाला मुंगेर का निवासी था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। कमलेश की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उसके परिवार में पत्नी प्रीति देवी, मां जपना देवी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते कमाऊ सदस्य के चले जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

अमृतपुर
अमृतपुर

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक कल्लू सिंह जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अमृतपुर ने बताया कि शुक्रवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें