फर्रुखाबाद : कायमगंज डबल मर्डर केस, मौके पर पहुंचे DIG कानपुर जोन – बोले जल्द होगा हत्या का खुलासा

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा में गुरुवार को हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बुजुर्ग दंपति पुरुषोत्तम कौशल (70) और उनकी पत्नी पुष्पा (65) की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पुरुषोत्तम के गले में बिजली का तार कस दिया, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा का गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे शहर में मातम और दहशत का माहौल फैल गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए हैं।

कायमगंज
कायमगंज

DIG कानपुर जोन का एक्शन: 5 टीमें करेंगी जांच

शुक्रवार को DIG कानपुर जोन हरीश चंद्र खुद कायमगंज पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक दंपति की बेटी गुनगुन और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। मीडिया से बातचीत करते हुए DIG ने साफ कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह खुद इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है, जिससे मौत की सटीक वजह और समय का पता चल सके।जी

“हत्यारा कोई करीबी ही है” – DIG 

हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह खुद इस पर जांच करेंगे। और जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। बुजुर्ग दंपति के शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल के द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अल स्थिति और भी साफ हो जाएगी। वहीं उन्होंने चोरी के बिंदु पर कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है वह करीबी है।

कायमगंज
मृतक दंपति पुरुषोत्तम व पुष्पा का फाइल फोटो

बेटी और मौसी के बीच संपत्ति को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा

इस दर्दनाक हादसे के बीच एक शर्मनाक पहलू भी सामने आया। देर रात जब मृतक दंपति की बेटी गुनगुन गुरुग्राम से पहुंची और मृतक पुष्पा की बहन चंदा देवी कानपुर से आईं, तो दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे पर संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगा दिए। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और बाहर वारिसों के बीच दौलत की जंग छिड़ गई। इस विवाद ने पुलिस के शक को और पुख्ता कर दिया है कि हत्या की असली वजह संपत्ति का लालच हो सकती है।

कायमगंज
कायमगंज

प्रशासन सख्त: पुलिस और फॉरेंसिक टीम खंगाल रही है सबूत

घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह लगातार एक्टिव मोड में हैं। घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट्स और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि घटना के वक्त घर में किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री हुई थी या हत्यारा पहले से ही अंदर मौजूद था।

फर्रुखाबाद : घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, बेड पर पति, आंगन में पत्नी का शव मिला – लूट के बाद हत्या की आशंका

Leave a Comment

और पढ़ें