फर्रुखाबाद : घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, बेड पर पति, आंगन में पत्नी का शव मिला – लूट के बाद हत्या की आशंका

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम कौशल (70) और उनकी पत्नी पुष्पा कौशल (65) के रूप में हुई है। पुरुषोत्तम का शव बेड पर पड़ा था और उनके गले में बिजली का तार कसा हुआ था, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कम मच गया।

कायमगंज
कायमगंज

दूध देने आए युवक ने देखा खौफनाक सच

बताया जा रहा है कि रोज की तरह दोपहर में दूध देने आया युवक जब घर पहुंचा और आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने अंदर जाकर देखा। अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

कायमगंज
कायमगंज

सूचना मिलते ही उमड़ी भीड़, पुलिस के पहुंचते ही जांच शुरू

डबल मर्डर की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते कुछ ही देर लोग की भीड़ घर के बाहर इकट्ठा हो गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

कायमगंज
कायमगंज

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने खंगाले सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने घर के अंदर और आसपास बारीकी से जांच की। शुरुआती जांच में साफ हुआ कि यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि लूट के इरादे से की गई वारदात का भी हो सकता है।

कायमगंज
कायमगंज

टूटी अलमारी और बिखरा सामान, लूट की आशंका गहराई

घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी का ताला भी टूटा था। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की और फिर बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

कायमगंज
कायमगंज

कोई संतान नहीं, गोद ली बेटी गुरुग्राम में रहती है

मोहल्ले वालों ने बताया कि मृतक दंपति की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने एक लड़की गुंजन को गोद लिया था, जिसकी शादी करीब पांच महीने पहले जनपद एटा में की थी। फिलहाल गुंजन अपने पति के साथ गुरुग्राम में रह रही है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है।

पुलिस बोली—जल्द होगा खुलासा

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का लग रहा है। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जिनमें एसओजी, सर्विलांस व स्थानीय पुलिस शामिल है। हत्या का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

1 thought on “फर्रुखाबाद : घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, बेड पर पति, आंगन में पत्नी का शव मिला – लूट के बाद हत्या की आशंका”

Leave a Comment

और पढ़ें