फर्रुखाबाद : पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर: SP आरती सिंह ने 8 दरोगाओं को इधर से उधर किया, देखें पूरी लिस्ट

फर्रुखाबाद जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने गुरुवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के आठ उपनिरीक्षकों (SI) का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस आदेश में दो महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है, जिससे थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

नीबकरोरी और बजरिया चौकी के इंचार्ज बदले

एसपी के नए आदेश के मुताबिक, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह को चौकी नीबकरोरी (थाना मोहम्मदाबाद) से हटाकर अब थाना मऊदरवाजा की चौकी बजरिया का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बजरिया चौकी के इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक लछिमन सिंह को अब चौकी नीबकरोरी, थाना मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है।

पुलिस लाइन से थानों में तैनात किए गए 6 दरोगा

चौकी प्रभारियों के अलावा, पुलिस लाइन में तैनात रहे 6 उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। जारी सूची के अनुसार:

विमल कुमार: पुलिस लाइन से थाना कमालगंज भेजे गए।

जगदीश प्रसाद वर्मा: पुलिस लाइन से थाना राजेपुर तबादला।

विद्यासागर तिवारी: पुलिस लाइन से थाना कादरीगेट में तैनाती।

जितेन्द्र सिंह: पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज भेजे गए।

शकील अहमद और श्रीनाथ तिवारी: दोनों को पुलिस लाइन से हटाकर थाना जहानगंज में नई जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें