फर्रुखाबाद : आम के बाग में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शुक्रवार की जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्याम नगर गिहार बस्ती के पास अतर खां के आम के बाग में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कायमगंज
कायमगंज

ग्रामीणों की भीड़, मौके पर मचा हड़कंप

महिलाओं के द्वारा आम के बाग में शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित होगी। हर कोई इस बात को लेकर चर्चा करता नजर आया कि महिला कौन है और उसकी मौत कैसे हुई।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

महिला का शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

कायमगंज
कायमगंज

सोशल मीडिया पर भी नहीं हो सकी पहचान

पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला ने लाल रंग की कुर्ती, नीले रंग का पैजामा और लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था। पुलिस आसपास के थानों और गांवों से भी जानकारी जुटा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कायमगंज
कायमगंज

Leave a Comment

और पढ़ें