फर्रुखाबाद : होली से पहले खाद्य विभाग का छापा, 132 किलो रंगीन कचरी सीज – 5 दुकानदारों को नोटिस

होली पर्व को देखते हुए फर्रूखाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आम लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर नमूने भरे और संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

132 किलो रंगीन कचरी जब्त, कीमत करीब 6600 रुपये

खाद्य विभाग की टीम ने शमसाबाद और चिलसरा क्षेत्रों में छापेमारी कर 132 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6600 बताई गई है। सभी जगहों से कचरी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

चार दुकानों से लिए गए सैंपल

कार्रवाई के दौरान शमसाबाद और चिलसरा स्थित चार खाद्य कारोबारकर्ताओं की दुकानों से रंगीन कचरी के सैंपल लिए गए। नमूना लेने के बाद बची हुई कचरी को मौके पर ही सीज कर दिया गया ताकि त्योहार के समय मिलावटी सामान बाजार में न पहुंचे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

साफ-सफाई में लापरवाही पर 5 दुकानदारों को नोटिस

खाद्य विभाग ने भोलेपुर, चिलसरा और शमसाबाद क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी, लाइसेंस न प्रदर्शित करने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र न होने और खाद्य पदार्थ जमीन पर रखने जैसी गंभीर खामियां पाईं। इन मामलों में 5 खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अधिकारियों की चेतावनी

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि होली के दौरान मिलावट करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत खाद्य विभाग को दें।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें