फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में खुली कम्पिल नगर पंचायत की हकीकत, सुधार के सख्त निर्देश

जनपद फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा।

कम्पिल
कम्पिल

अभिलेख, कर वसूली और जन्म–मृत्यु पंजीकरण की जांच

डीएम ने कार्यालय रिकॉर्ड, कर वसूली की स्थिति और जन्म–मृत्यु पंजीकरण की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि कर वसूली लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए और लंबित मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाए।

कम्पिल
कम्पिल

सफाई और सुविधाओं पर खास जोर

निरीक्षण में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालय अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और परिसर में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

कम्पिल
कम्पिल

जनसुनवाई में लापरवाही नहीं चलेगी

डीएम ने जनसुनवाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण तय समय में, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

कम्पिल
कम्पिल

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त चेतावनी

15वें वित्त आयोग और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें