जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में रेलवे रोड स्थित वीर शिवाजी की प्रतिमा पर उनकी 396वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

शिवाजी महाराज थे आदर्श शासक, युवाओं के लिए प्रेरणा – हरिओम शर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर सहसंयोजक हरिओम शर्मा ने कहा कि शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और मातृभूमि के सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतीय को प्रेरणा देती है।

महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी देखने को मिली। गरिमा, समीक्षा, प्रज्ञा, गौरी समेत कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल रहीं। वहीं प्रिंस कट्टर हिंदू, उत्कर्ष, सारांश शर्मा, अंकित पाल, देव ठाकुर, विवेक राजपूत, गौरव राजपूत, रवि राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवाजी महाराज की वीरता और हिंदुत्व के मूल्यों को किया गया याद
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की वीरता, नेतृत्व क्षमता और स्वराज के विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन युवाओं को आत्मसम्मान, राष्ट्रप्रेम और नेतृत्व की सीख देता है।

युवाओं को प्रेरित करना ही आयोजन का उद्देश्य
बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर हिंदू ने बताया कि शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था। उनकी जयंती देशभर में मराठा गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ना है।


















