फर्रुखाबाद : साइकिल-बाइक की मामूली टक्कर में किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा – मुख्य आरोपी अब भी फरार

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई किसान की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह वारदात करीब डेढ़ महीने पहले साइकिल और बाइक की मामूली टक्कर से शुरू हुए विवाद के बाद हुई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हत्या तक पहुंच गया।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी अब भी फरार

कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव साहिबाबाद निवासी 20 वर्षीय विकल उर्फ विकल्ले और उसके साथी जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव हरसिंहपुर निवासी 26 वर्षीय सनी और दीपक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक देसी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी जबर सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कायमगंज
मृतक सोबरन सिंह का फाइल फोटो

शादी समारोह जाते वक्त हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन मृतक किसान अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से शादी समारोह में जा रहा था। रास्ते में साइकिल सवार युवक से हल्की टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

तीन गोलियां मारकर की गई थी हत्या

विवाद के बाद आरोपियों ने किसान पर फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पूछताछ में कबूला जुर्म

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

फरार आरोपी की तलाश तेज

पुलिस का कहना है कि फरार मुख्य आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फर्रुखाबाद में दावत खाने निकले मजदूर का खून से लथपथ शव खेत में मिला, गोली मारकर हत्या की आशंका

Leave a Comment

और पढ़ें