फर्रुखाबाद गैंगरेप केस : आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

जनपद फर्रुखाबाद में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कपिल थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज केस के बाद आरोपियों से जुड़े अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

कम्पिल
कम्पिल

सरकारी जमीन पर कब्जों की जांच में बड़ा खुलासा

प्रशासन की जांच में सामने आया कि आरोपियों से जुड़े कई निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए थे। कोचिंग सेंटर के सामने बनी दुकानों को करीब तीन फीट तक अतिक्रमण कर बनाया गया था। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत पहले नोटिस जारी किया गया और समयसीमा पूरी होने पर मंगलवार सुबह अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।

कम्पिल
कम्पिल

गांव और बाजार में भी चला बुलडोजर

निजामुद्दीनपुर गांव में गाटा संख्या 336 की नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को भी बुलडोजर से हटा दिया गया। इसके अलावा गंगा रोड स्थित दुकानों और मकानों के अवैध हिस्सों को भी ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने मुख्य चौराहे के पास अन्य अतिक्रमणों को भी हटाकर सख्त संदेश दिया।

कम्पिल
कम्पिल

मकान मालिक ने किरायेदारी का दिया हवाला

मांझगांवपूर्व निवासी मकान मालिक ने बताया कि जिस भवन पर कार्रवाई हुई, वहां उनका कंप्यूटर सेंटर चलता था, जिसे उन्होंने अपने भांजे को किराए पर दिया था। उनका कहना है कि उनके पास वैध किरायानामा और सभी दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले उनका पक्ष सुनना चाहिए था।

कम्पिल
कम्पिल

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों और गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें