फर्रुखाबाद : हिस्ट्रीशीटर से 20 क्वार्टर शराब मांगने वाले दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, ऑडियो वायरल होने के बाद की हुई कार्रवाई

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में एक दारोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में दारोगा पर एक हिस्ट्रीशीटर से शराब मांगने का आरोप लगाया गया है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई।

हिस्ट्रीशीटर से बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

वायरल ऑडियो में दारोगा जगदीश वर्मा कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर से बातचीत करते हुए सुने जा रहे हैं। शुरुआत में बातचीत अवैध निर्माण और शेड हटवाने को लेकर होती है, लेकिन बाद में दारोगा द्वारा 20 क्वार्टर शराब की मांग किए जाने की बात सामने आती है। इस बातचीत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

एसपी ने दिखाई सख्ती, दारोगा लाइन हाजिर

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह (Aarti Singh) ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दारोगा Jagdish Verma को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

रिटायरमेंट से पहले गिरी गाज

इस कार्रवाई को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि दारोगा जगदीश वर्मा का रिटायरमेंट 31 मार्च को प्रस्तावित था और उनके सेवा काल के केवल 42 दिन शेष थे। सेवा समाप्ति से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने विभाग के भीतर भी हलचल बढ़ा दी है।

ऑडियो वायरल करने वाला भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला

कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी (Madan Mohan Chaturvedi) ने बताया कि ऑडियो वायरल करने वाला व्यक्ति एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें