फर्रुखाबाद : माफिया अनुपम दुबे के भाइयों समेत 6 को कोर्ट ने भेजा 30 दिन की न्यायिक हिरासत में, गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्यवाही

जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना मऊदरवाजा में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में की गई। पुलिस की इस सख्ती को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

गैंग लीडर अनुपम दुबे समेत 11 नामजद

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस मामले में कुख्यात गैंग लीडर अनुपम दुबे समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर गठित संयुक्त पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कौन-कौन आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुराग कुमार उर्फ अनुराग दुबे उर्फ डब्बन और अमित कुमार उर्फ अमित दुबे उर्फ बब्बन शामिल हैं। दोनों आरोपी सहसापुर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में कसरट्टा मोहल्ला, फतेहगढ़ में रह रहे थे। इनके अलावा महेन्द्र कटियार, विनीत दुबे उर्फ बीनू, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू और आदेश सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

आपराधिक इतिहास ने चौंकाया

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनुराग उर्फ डब्बन पर 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमित दुबे उर्फ बब्बन पर 20 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि आरोपी लंबे समय से संगठित अपराध में सक्रिय थे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस गैंग से जुड़े बाकी फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें