फर्रुखाबाद : सीपी विद्या निकेतन में कड़ी निगरानी के बीच शुरू CISCE बोर्ड परीक्षा

फर्रुखाबाद के प्रतिष्ठित सीपी विद्या निकेतन, कायमगंज में आज से सीआईएससीई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। पहले ही दिन अंग्रेजी भाषा (English Paper-1) की परीक्षा शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।

कायमगंज
कायमगंज

283 में से 282 छात्रों ने दी परीक्षा

विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12 में कुल 283 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 282 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। एक छात्र की अनुपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्र पर समय से छात्रों की उपस्थिति और प्रवेश सुनिश्चित किया गया।

कायमगंज
कायमगंज

विद्यालय प्रशासन ने दी छात्रों को शुभकामनाएं

परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यालय की निर्देशिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेयी एवं उप-प्रधानाचार्य दीपक जैन ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी।

कायमगंज
कायमगंज

बाहरी स्कूलों के शिक्षक रहे ड्यूटी पर तैनात

सीआईएससीई बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सुपरवाइजिंग एग्जामिनर डॉ. अंबिका शर्मा की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। मॉडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद एवं बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल एटा से आए शिक्षकों को सुपरवाइजर एवं इनविजिलेटर के रूप में नियुक्त किया गया।

कायमगंज
कायमगंज

कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

परीक्षा के दौरान नित्या नक्की, आदित्य रोहित सहाय, अश्वनी कुमार, उज्ज्वल पांडे, अजीत प्रताप सिंह, श्रवण कुमार शुक्ला, गौरव दीक्षित, चंदन कुमार, हरी रागा और आलोक कुमार पांडे ने इनविजिलेटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें