जनपद फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 59 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
पैसों का लालच देकर खेत में ले गया आरोपी
बता दें कि, घटना मंगलवार शाम की है। आरोपी बुजुर्ग ने बच्ची को पैसों का लालच देकर सरसों के खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने और शोर मचाने पर मामला खुल गया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और परिवार को सूचना दी।
परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
घटना के बाद बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत शमसाबाद थाने में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
आरोपी हिरासत में, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


















