फर्रुखाबाद : ट्रेन से बाथरूम करने उतरे युवक की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत – 3 साल पहले हुई थी शादी

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के खुदगंज रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन से उतरते ही एक युवक दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

लखनऊ से लौट रहा था परिवार, अचानक हुआ हादसा

बता दें कि मृतक युवक की पहचान पड़ोसी जनपद एटा के नया गांव थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामशरण राजपूत के पुत्र रजत राजपूत के रूप में हुई है। रजत अपनी पत्नी रिंकी उर्फ नारायण देवी, साली द्रोपदी और ससुर के साथ लखनऊ से घर लौट रहे थे। सभी लोग 15083 छपरा एक्सप्रेस में सवार थे। जब ट्रेन खुदगंज स्टेशन पर रुकी तो रजत बाथरूम करने के लिए नीचे उतर गए।

खुदागंज
खुदागंज

दूसरी ट्रेन आई और हो गया बड़ा हादसा

इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही 15040 कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस की चपेट में रजत आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक के पास पोल नंबर 112/17 के पास हुआ बताया जा रहा है।

खुदागंज
खुदागंज

पुलिस और रेलवे टीम पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही खुदगंज चौकी पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की जेब से 3350 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं।

खुदागंज
खुदागंज

तीन साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मातम

परिजनों के मुताबिक रजत की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें