फर्रुखाबाद : संदिग्ध नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा से गांव में हड़कंप

रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर में एक 25 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही देखते देखते भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव के ही राजवीर के 25 वर्षीय पुत्र संदीप के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार सदमे में, मौत के कारण को लेकर असमंजस

मृतक युवक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप अपने माता-पिता का दूसरा बेटा था। मृतक की मां गायत्री ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई भनक नहीं थी और न ही संदीप ने किसी परेशानी का जिक्र किया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। बहन लकी और भाई शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

अमृतपुर
मृतक संदीप का फाइल फोटो

मोबाइल में युवती की फोटो मिलने से प्रेम प्रसंग की चर्चा

बता दें कि युवक के मोबाइल फोन से एक युवती की फोटो मिली है। साथ ही उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद हुई है। इन तथ्यों के आधार पर ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग से जुड़ी चर्चा चल रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

अमृतपुर
अमृतपुर

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक कल्लू सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें