फर्रुखाबाद : 50वीं शादी की सालगिरह पर अनोखी पहल – स्कूल डायरेक्टर ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी साइकिलें

जनपद फर्रुखाबाद में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब सी.पी. ग्रुप ऑफ स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल और समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने अपनी 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम रखा। बता दें कि कायमगंज नगर स्थित सी.पी. विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों को नई साइकिलें दी गईं, जिससे उनके स्कूल आने-जाने की परेशानी अब काफी कम हो जाएगी।

कायमगंज
कायमगंज

बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना था जो दूर-दराज से स्कूल आते हैं और रोजाना आने-जाने में दिक्कत झेलते हैं। साइकिल मिलने से अब बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही इस पहल का मकसद है। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने इसे अपने लिए बड़ी मदद बताया।

कायमगंज
कायमगंज

डायरेक्टर ने दिया संदेश

स्कूल डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि वे अपनी शादी की सालगिरह को समाज के लिए उपयोगी बनाना चाहती थीं। उनका मानना है कि अगर हर व्यक्ति अपने खास दिन पर समाज के लिए कुछ अच्छा करे तो कई जरूरतमंदों की जिंदगी बदल सकती है। उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने, मेहनत से पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने की अपील की।

कायमगंज
कायमगंज

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे 

आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आर.के बाजपेई, योगेश तिवारी, दीपक कुमार जैना, मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, विनोद गंगवार नीरज अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, अमरदीप दीक्षित, सुधीर गुप्ता, नितेश गुप्ता, विश्वमोहिनी पांडे व महेंद्र राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कायमगंज
कायमगंज

Leave a Comment

और पढ़ें