फर्रुखाबाद : कोल्ड स्टोरेज से लौटते समय ट्रैक्टर से गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर– तीसरा साथी फरार

शनिवार देर शाम फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज में आलू डालकर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे तीन युवक रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। गांव ज्यौना के पास हादसे में दो युवक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया।

कायमगंज
कायमगंज

अस्पताल में डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया

सीएचसी कायमगंज में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद राजेश के 45 वर्षीय मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रहीस के 25 वर्षीय पुत्र अनेक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

तीसरे साथी पर उठे सवाल, शराब भी मिली

मृतक के भाई नीरज के मुताबिक, तीसरा साथी फूल सिंह ट्रैक्टर चला रहा था। वह घायलों को अस्पताल तक लेकर आया लेकिन बाद में ट्रैक्टर लेकर वहां से चला गया। वहीं अस्पताल में भर्ती घायल अनेक की जेब से देसी शराब के दो क्वार्टर मिलने की बात सामने आई है। इस वजह से हादसे के पीछे लापरवाही या नशे की आशंका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मुकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी किरण का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गया है। गांव में मातम का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें