फर्रुखाबाद : दूसरे समुदाय के युवकों पर किशोरी को ले जाने का आरोप, जेवर-नकदी भी गायब – दो युवक हिरासत में

शुक्रवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना में एक किशोरी के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 2 बजे दूसरे समुदाय के दो युवक उसे अपने साथ ले गए। परिवार ने दावा किया कि किशोरी घर से जेवर और नकदी भी साथ ले गई है।

बक्सा खुला मिला, जेवर-नकदी गायब

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बक्सा खुला पड़ा था। उसमें रखे करीब 1 लाख 15 हजार 700 रुपए और सोने-चांदी के जेवर भी गायब थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि कस्बे के दूसरे समुदाय के दो युवक उनकी बेटी को गाड़ी में बैठाकर ले गए।

पहले भी बात करने का विरोध, मां ने जताई आशंका

किशोरी की मां का कहना है कि एक युवक उनकी बेटी से पहले भी बातचीत करता था, जिसका उन्होंने विरोध किया था। परिवार का दावा है कि इस मामले में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी। परिजनों ने आशंका जताई कि युवकों ने योजना बनाकर किशोरी को अपने साथ ले जाया।

दो युवक हिरासत में, लेकिन FIR का इंतजार

पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो किशोरी का पता चल सका है और न ही प्राथमिकी दर्ज हुई है। इससे परिजनों में नाराजगी है और उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली—जांच के बाद होगी कार्रवाई

कम्पिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और FIR दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें