फर्रुखाबाद : कायमगंज में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और रखने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

कायमगंज
कायमगंज

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कायमगंज कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थाना क्षेत्र के कलाखेल गांव में दबिश दी गई। यहां से तारिक खान, मुख्तियार खान और असद को गिरफ्तार किया गया।

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी राइफल .315 बोर, एक देसी बंदूक 12 बोर, एक देसी पिस्टल .32 बोर, तीन देसी तमंचे .315 बोर और चार नाजायज तमंचे 12 बोर बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को 12 बोर के 70 भरे हुए कारतूस, .315 बोर के 20 कारतूस, 17 अधभरे कारतूस और .32 बोर के चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

कायमगंज
कायमगंज

हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे। मौके से हथियार बनाने के उपकरण जैसे नाल, बड़ा हथौड़ा, छोटी हथौड़ी, प्लास, वेल्डिंग पाइप और अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं। इससे साफ है कि आरोपी खुद ही अवैध असलहे तैयार करते थे।

कायमगंज
कायमगंज

पहले से दर्ज है आपराधिक मुकदमा

एसपी आरती सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से असद के खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार किन लोगों तक सप्लाई किए जा रहे थे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें