फर्रुखाबाद: आमने-सामने भिड़ीं दो डीसीएम, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची चालक की जान

फर्रुखाबाद जनपद में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के वीरपुर मोड़ पर दो डीसीएम वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

तंबाकू और सामान से लदी डीसीएम आपस में टकराईं

जानकारी के अनुसार, याकूतगंज निवासी राजकुमार अपनी डीसीएम में तंबाकू लादकर एटा के अलीगंज जा रहे थे। वहीं, एटा जनपद के जैथरा निवासी पुष्पेंद्र यादव अपनी डीसीएम में सामान लेकर जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन वीरपुर मोड़ पर पहुंचे, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

केबिन में फंसे चालक, ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे में पुष्पेंद्र यादव अपनी डीसीएम के क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

ट्रैक्टर और रस्सी से निकाला गया चालक

पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर ट्रैक्टर मंगवाया। रस्सियों की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को खींचकर चालक पुष्पेंद्र यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जाम कराया गया सुचारु

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें