फर्रुखाबाद: सायरन बजते ही ब्लैकआउट, फायर रेस्क्यू मॉकड्रिल में दिखी प्रशासन की ताकत

फर्रुखाबाद के अग्निशमन कार्यालय परिसर में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही शाम 6 बजे सायरन बजा, पूरे परिसर की लाइटें बंद कर ब्लैकआउट कर दिया गया, जिससे आपात स्थिति का वास्तविक माहौल तैयार किया जा सके।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

फायर टेंडर से आग पर पाया गया काबू

ब्लैकआउट के ठीक दो मिनट बाद दोबारा सायरन बजा और मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति दिखाई गई, जिस पर फायर टेंडर की मदद से तेजी से काबू पाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

घायलों का रेस्क्यू, छत से रस्सी के सहारे सुरक्षित उतारा

मॉकड्रिल के दौरान घायलों को मौके से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं छत पर फंसे लोगों को रस्सियों की सहायता से नीचे उतारा गया और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। पूरे अभ्यास में प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

डीएम-एसपी ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां

इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों को परखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह स्वयं मौजूद रहीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

मॉकड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, क्षेत्राधिकारी सदर ऐश्वर्या उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा और चिकित्सा विभाग से आर.सी. माथुर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें