फर्रुखाबाद : गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार युवकों को मारी ट्रैक्टर ने टक्कर, एक की मौत – दूसरा गंभीर घायल

शुक्रवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार छात्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कम्पिल
मृतक आदित्य यादव का फाइल फोटो

टक्कर इतनी जबरदस्त कि छात्र की मौके पर गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद 17 वर्षीय आदित्य ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी अतुल उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कायमगंज
कायमगंज

हादसे के बाद भागने लगा चालक, ग्रामीणों ने पकड़ा

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।

अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित, घायल रेफर

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर विपिन कुमार ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अतुल की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कायमगंज
कायमगंज

बसंत पंचमी पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे दोस्त

जानकारी के अनुसार, मृतक आदित्य सूरजपुर मडैया गांव का रहने वाला था और हाईस्कूल का छात्र था। वह अपने दोस्त 18 वर्षीय अतुल के साथ बसंत पंचमी के अवसर पर अटेना घाट पर गंगा मैया को पहनावन चढ़ाने गया था। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दे कि मृतक आदित्य के पिता की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है वहीं आदित्य की मौत की सूचना पर मां उर्वशी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के एक 5 वर्षीय बहन मानवी व एक 4 वर्षीय भाई आर्यन है।

Oplus_16908288

जांच में जुटी पुलिस 

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को मेमो के माध्यम से दी। परिजन शव को घर ले गए। कम्पिल थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें