फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में घायल किसान की कानपुर में इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी 35 वर्षीय किसान राजीव शाक्य की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

खाद लेने गए किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को राजीव शाक्य साइकिल से अमृतपुर खाद लेने गए थे। देर शाम तक खाद न मिलने पर वे साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी बांसी अड्डा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अमृतपुर
मृतक किसान राजीव शाक्य का फाइल फोटो

गंभीर हालत में अस्पतालों के चक्कर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने राजीव को तुरंत फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चलता रहा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

लगभग एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद राजीव शाक्य ने कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अमृतपुर
अमृतपुर

पत्नी और दो मासूम बच्चों के सिर से उठा साया

मृतक अपने पीछे पत्नी साधना, एक पुत्र श्रीकांत और एक छोटी बेटी को छोड़ गया है। राजीव परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें