कड़कड़ाती ठंड में मानवता की मिसाल: कायमगंज में 251 जरूरतमंदों को मिले निशुल्क कंबल

रविवार, 21 दिसंबर को कायमगंज में श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर परिसर में एक विशाल निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भीषण ठंड में गरीब, बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगों को राहत पहुंचाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

कायमगंज
कायमगंज

कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी मौजूद रहे। उन्होंने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं और इससे सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।

कायमगंज
कायमगंज

द्वितीय चरण में 251 कंबलों का वितरण

श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट का द्वितीय कंबल वितरण कार्यक्रम रहा, जिसमें कुल 251 कंबल वितरित किए गए। ठंड से कांप रहे बुजुर्गों और जरूरतमंदों के चेहरों पर कंबल पाकर मुस्कान लौट आई, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल साबित हुआ।

कायमगंज
कायमगंज

आगे भी जारी रहेंगे सेवा कार्य

अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी और प्रबंधक संगम शाक्य ने बताया कि आने वाले समय में भी इसी तरह के समाजसेवी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचती रहे।

कायमगंज
कायमगंज

इन समाजसेवियों की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, समाजसेवी नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार, रश्मि दुबे, ट्रस्ट प्रबंधक संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, आसिफ मंसूरी (पूर्व सभासद), डॉ. उत्तम सरकार, दीपक शाक्य, विपिन कोहली, रूपलाल वर्मा, मनोज कौशल, प्रियंका पाल, राम प्रकाश शाक्य (पूर्व सभासद), शैलेन्द्र यादव, दिलीप, सत्यम, दिव्यास, पारस, देव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें