कायमगंज में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: जिला बदर अपराधी समेत दो को अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार

जनपद फर्रुखाबाद में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को दबोच, जिनके पास से तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

रायपुर निवासी नईम के पास मिला 315 बोर का तमंचा

उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने रायपुर खास गांव निवासी नईम को गांव की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

कायमगंज
कायमगंज

जिला बदर अपराधी अमन उर्फ पंकज चढ़ा पुलिस के हत्थे

कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने ममापुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान अमन उर्फ पंकज गिहार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पंकज एक जिला बदर अपराधी है, जिस पर लूट, चोरी समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा, अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें