कायमगंज में बेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का जलवा, गांव से निकलीं दमदार चैंपियन खिलाड़ी

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रुटौल में उस समय खेल का जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जब जिला बेट लिफ्टिंग एसोसिएशन फर्रुखाबाद की ओर से भव्य बेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भीड़ ने इस आयोजन को खास बना दिया। ग्रामीण क्षेत्र में हुए इस बड़े खेल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि अब गांव भी खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बनते जा रहे हैं।

कायमगंज
कायमगंज

जिला जजों ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला जज नीरज कुमार और पूर्व जिला जज केके शर्मा ने किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाता है। मंच से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया, जिससे पूरे मैदान में जोश और ऊर्जा देखने को मिली।

कायमगंज
कायमगंज

सब-जूनियर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सब-जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने दमखम से सभी को चौंका दिया। 48 किलो भार वर्ग में अवंतिका सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 58 किलो में सोनम सिंह और 69 किलो भार वर्ग में बबली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कम उम्र में खिलाड़ियों की ताकत और तकनीक देखकर दर्शक भी तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

जूनियर और सीनियर वर्ग में भी दिखा जोर

जूनियर वर्ग में 48 किलो में संजना और 53 किलो में दीक्षा ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग की बात करें तो 48 किलो भार वर्ग में शिवानी राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त किया। 58 किलो में शिवानी दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 63 किलो भार वर्ग में निधि और 77 किलो भार वर्ग में जूली ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया।

कायमगंज
कायमगंज

इंटरनेशनल रेफरी की निगरानी में मुकाबले

पूरी प्रतियोगिता को इंटरनेशनल रेफरी नरेंद्र पाल सिंह ने निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया। उनकी देखरेख में सभी मुकाबले नियमों के अनुसार कराए गए, जिससे प्रतियोगिता की विश्वसनीयता और स्तर और भी ऊंचा हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच

आयोजन में खेल संघ अध्यक्ष पंकज यादव, सर्वेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, शैलेंद्र यादव, रंजीत यादव, जॉनी गंगवार, बलिस्टर यादव, अरुण यादव, विनय यादव, प्रवीन गुप्ता और अतुल वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें