कायमगंज में गोदाम का ताला तोड़ ट्रैक्टर की बैटरी ले उड़े चोर, रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज में एक गोदाम को निशाना बनाकर चोरों ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात में दीवार फाड़कर घुसे अज्ञात चोर

जानकारी के मुताबिक, जनपद कासगंज निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता के पुत्र सौरभ गुप्ता कायमगंज में व्यापार करते हैं। उनका गोदाम मोहल्ला मेहंदी बाग में भगवती टॉकीज के पीछे स्थित है, जहां एम/एस नव्या तंबाकू एंटरप्राइजेज के नाम से कारोबार चलता है। 12 दिसंबर की रात अज्ञात चोर गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए।

दोपहर में खुला राज, बैटरी गायब

अगले दिन 13 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे जब सौरभ गुप्ता गोदाम पहुंचे, तो देखा कि ट्रैक्टर का बुलेट खुला हुआ है और बैटरी गायब है। चोरी गई बैटरी की कीमत लगभग 7,500 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV खंगालने में जुटी

कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें