फर्रुखाबाद में जुमे की नमाज के बाद गांव में बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मेले के पुराने विवाद से शुरू हुआ नया बवाल
जानकारी के अनुसार, शेखपुर गांव निवासी एक व्यक्ति और पड़ोसी नगला गांव के युवक के बीच कुछ समय पहले मेले में विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे, नमाज अदा कर लौट रहे लोगों के बीच अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पुराना मामला फिर से उछल पड़ा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, गांव में भगदड़
पहले गाली-गलौज हुई, फिर दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। कुछ ही देर में ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुए पथराव से लोग इधर-उधर भागने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष की जुवैदा बेगम और दूसरे पक्ष के असद अली गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पहुंची, आरोपी मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दोनों पक्षों की तहरीर, कई पर केस की तैयारी
पुलिस के मुताबिक, नावेद की ओर से 7 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं असद अली ने 3 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें