फर्रुखाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, नवाबगंज–मोहम्मदाबाद रोड पर मचा हड़कंप

शुक्रवार दोपहर जनपद फर्रुखाबाद स्थित नवाबगंज के मोहम्मदाबाद रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ओमनी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुएं के गुबार उठने लगे और कुछ ही पलों में आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को घेर लिया।

चालक की सूझबूझ से बची जान

धुआं निकलते ही चालक ने बिना देर किए गाड़ी रोकी और कूदकर बाहर निकल आया। यही सूझबूझ उसकी जान बचाने में काम आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

गैस किट बनी आग की वजह

जानकारी के मुताबिक, कार में गैस किट लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि गैस रिसाव के बाद निकली चिंगारी से आग भड़की। बताया गया कि यह कार महज तीन दिन पहले ही खरीदी गई थी और अभी मालिक के नाम ट्रांसफर भी नहीं हुई थी।

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी

आग लगते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने पास के गड्ढे से पानी लाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें