ठंड का कहर: शीतलहर और घने कोहरे के चलते फर्रुखाबाद में 2 दिन स्कूल बंद

फर्रुखाबाद में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से छाया कोहरा और गिरता तापमान बच्चों की सेहत पर असर डाल सकता है, इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल (नर्सरी से कक्षा 12 तक) 19 दिसंबर 2025 और 20 दिसंबर 2025 को पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश सभी बोर्ड और माध्यमों पर समान रूप से लागू होगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

छात्रों को राहत, शिक्षकों को स्कूल आना होगा

आदेश में साफ किया गया है कि इन दो दिनों में छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन स्कूलों में तैनात शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी रोजाना की तरह विद्यालय पहुंचकर जरूरी सरकारी और प्रशासनिक काम करेंगे।

मौसम अलर्ट के बाद लिया गया फैसला

मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड और कोहरे से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें