फर्रुखाबाद में कलयुगी बेटे व बहू ने बुजुर्ग मां को लाठी डंडों से पीट—पीटकर तोड़ा हाथ

जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे व बहू ने अपनी ही मां को बेरहमी से पीट दिया। घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया।

कायमगंज
घायल मां मार्ग श्री

पीड़िता की आपबीती: बेटे-बहू ने मिलकर किया हमला

इलाज के दौरान 52 वर्षीय पीड़िता मार्ग श्री ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटे हैं। घटना के वक्त उसका पति खेत पर काम करने गया हुआ था। इसी बीच मझला बेटा सुधीर घर आया और अलग रहने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब मां ने इसका विरोध किया तो सुधीर और उसकी पत्नी फूलन श्री ने मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

हमले के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों के अनुसार महिला को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। जिसके कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद लोग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस का बयान: होगी सख्त कार्रवाई

इस मामले में कम्पिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि महिला का इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें